Add To collaction

बहुत मूल्यवान है मानव शरीर

बहुत मूल्यवान है मानव शरीर

यह शरीर ही हमें सुख देता है
और दुःख पीड़ा भी देता है
मृत्यु सदा इसके पीछे है
फिर भी मोक्ष का साधन है
कर्मेंद्रियों और ज्ञानेंद्रियों से सुसज्जित
बहुत मूल्यवान है मानव शरीर।
सार सार को ग्रहण कर यह शरीर
अपने भीतर भर लेता है ज्ञान का भंडार
इसी शरीर के सहारे ही व्यक्ति
करता है अपने परिवार का विस्तार
सुख आए या दुःख भी आ जाए
सब कुछ सहन करने की क्षमता है
बहुत मूल्यवान है मानव शरीर।
सुर दुर्लभ है मानव शरीर
जिसे पाने,देवता भी तरसते है
दान त्याग की क्षमता से युक्त
अदभुत रचना है ईश्वर के
सभी जीवों का पालन पोषण करने में सक्षम
बहुत मूल्यवान है मानव शरीर।
मानव शरीर के महत्व को जो समझ पाया है
सचमुच में वही सच्चा इंसान है
इस दुनिया में जन्म लेकर आए है हम तो
कुछ नया कर हमें इस दुनिया से जाना है
मोक्ष का साधन बना लें मानव शरीर को
दुबारा मिलेगा या नही इसका क्या है भरोसा
बहुत मूल्यवान है मानव शरीर।

नूतन लाल साहू

   27
4 Comments

सुन्दर सृजन

Reply

Gunjan Kamal

08-Dec-2023 08:03 PM

👌👏

Reply

kashish

07-Dec-2023 03:54 PM

👌

Reply